Mahanaryaman Scindia performing bhajan kirtan with women in Chanderi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट गुना से भारतीय जनता पार्टी ने केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में, चुनावी मैदान में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत उनका पूरा परिवार उनके लिए प्रचार करने के लिए उतर गया है। पहले उनकी पत्नी और अब उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया खुलकर प्रचार कर रहे हैं। चुनावी प्रचार के दौरान महाआर्यमन सिंधिया का अलग ही रूप देखने को मिला।
महाआर्यमन सिंधिया अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन चंदेरी के प्रसिद्ध माता जागेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन करने के बाद महिलाओं के साथ भजन कीर्तन भी किया। कीर्तन करते हुए आर्यमन सिंधिया माता के भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
महाआर्यमन को युवराज कह रही जनता
आपको बता दें कि महाआर्यमन को लेकर जनता में उत्साह है। क्षेत्र के लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराज और महाआर्यमन को युवराज कह रहे हैं। हालांकि, महाआर्यमन जनता के बीच जाकर सबको अपना परिवार और खुद को उनका बेटा कहते हैं। कहते हैं कि वे कोई युवराज नहीं हैं बल्कि क्षेत्र की जनता के परिवार का हिस्सा हैं।
केपी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने इस सीट पर केपी यादव को टिकट दिया था और उन्होंने कांग्रेस पार्टी से खड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया को हरा दिया था। कुछ महीने बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines