Mahakaleshwar Mandir Fire Incident CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में बीते दिन एक बड़ी दुर्घटना हो गई। मंदिर में महाकाल की भस्म आरती के दौरान आग लग गई, जिसमें पुजारी सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इंदौर भेजा गया। हादसे की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सारे काम कैंसिल कर दिए और तुरंत घायलों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद सीएम मोहन यादव ने मुआवजे की घोषणा की।
घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान
जिला अस्पताल में सीएम मोहन यादव ने हर एक घायल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार की इस मामले की अपने स्तर पर जांच करेगी, इसके बाद प्रशासन के जरिए इस पर चर्चा की जाएगी और फैसला लिया जाएगा। इसके साथ सीएम यादव ने कहा कि हादसे में घायल सभी लोगों का सरकार द्वारा देखभाल की जाएगी। इसी के साथ सीएम यादव ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि सभी घायलों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: महाकाल मंदिर में होली पर हुए हादसे का सच आया सामने, आग में झुलस गए थे 14 लोग
राष्ट्रपति और पीएम मोदी जताया दुख
वहीं इस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले की पूरी जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबार ना हो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना को लेकर दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
12 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
16 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines