---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड; IMD ने जारी की चेतावनी

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में सर्दी का करह बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार सर्दी का करह बढ़ता ही जा रहा है। देश के कई राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश में ठंड बहुत ज्यादा है, साथ ही प्रदेश के कई हिस्से में पारा लगातार गिरता ही जा रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड पढ़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अलगे 2 दिनों में प्रदेश में ठंड का लेवल और बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही विभाग ने आगे वाले दिनों के लिए कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है।

---विज्ञापन---

2 दिनों तक पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अगले 48 घंटों तक तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे मध्य प्रदेश के कई शहरों में ठंड का कहर बढ़ेगा और तापमान नॉर्मल से नीचे गिरेगा। इसके साथ ही IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिसंबर के अंत से लेकर पूरे जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इसमें राज्य की राजधानी भोपाल समेत इंदौर और ग्वालियर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: विदेश यात्रा से भारत लौटे CM मोहन यादव, बोले- आने वाले समय में भारत, जर्मनी-जापान को पीछे छोड़ देगा

---विज्ञापन---

राज्य के शहरों का तापमान

विभाग के अनुसार, बीते दिन प्रदेश का मंडला शहर पचमढ़ी के मुकाबले ज्यादा ठंड था। यहां रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के उमरिया में 7.4 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री, पचमढ़ी में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और इंदौर में 12.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

कैसी है मध्य प्रदेश की हवा?

बढ़ती ठंड के साथ मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के बुरहानपुर शहर की हवा राज्य और देश की सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गया है। इसके अलावा भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

First published on: Dec 01, 2024 12:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola