MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके ठंड ने लोगों को घर में बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं अगर आसान भाषा में कहें तो कड़ाके ठंड से मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य में इंदौर, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश का तापमान बर्फीली हवाओं के चलते लगातार लुढ़कता जा रहा है। इस बार सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गया हो।
शीतलहर पर मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार की रात को प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और मंडला में ठंड को लेकर यलो अलर्ट अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की माने तो यहां बर्फ भी जम सकती है।
भोपाल और जबलपुर को ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं भोपाल और जबलपुर के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में खुला देश का पहला Geo Science Museum; उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया उदघाटन
कहां गिरा, कितना तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि आज उमरिया, मंडला, शाजापुर का गिरवर, अनूपपुर का अमरकंटक, रायसेन, राजगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा है। वहीं नौगांव, मलाजखंड, रीवा, खजुराहो, सतना और टीकमगढ़ में तापमान 6 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में 4.2 डिग्री के साथ भोपाल और 4 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे ठंडे रहे हैं। वहीं, इंदौर में 9.4 डिग्री, ग्वालियर में 5.2 डिग्री और उज्जैन में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines