ठिठुर रहा मध्य प्रदेश! बर्फीली हवाओं से 1 डिग्री तक पहुंचा तापमान; 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते लगातार तापमान गिरता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने इंदौर और जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

MP Weather Update (1)
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके ठंड ने लोगों को घर में बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं अगर आसान भाषा में कहें तो कड़ाके ठंड से मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य में इंदौर, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश का तापमान बर्फीली हवाओं के चलते लगातार लुढ़कता जा रहा है। इस बार सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गया हो।

विज्ञापन

शीतलहर पर मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार की रात को प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और मंडला में ठंड को लेकर यलो अलर्ट अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की माने तो यहां बर्फ भी जम सकती है।

भोपाल और जबलपुर को ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं भोपाल और जबलपुर के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

कहां गिरा, कितना तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि आज उमरिया, मंडला, शाजापुर का गिरवर, अनूपपुर का अमरकंटक, रायसेन, राजगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा है। वहीं नौगांव, मलाजखंड, रीवा, खजुराहो, सतना और टीकमगढ़ में तापमान 6 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में 4.2 डिग्री के साथ भोपाल और 4 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे ठंडे रहे हैं। वहीं, इंदौर में 9.4 डिग्री, ग्वालियर में 5.2 डिग्री और उज्जैन में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ