MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। ऐसे में राज्य के अंदर अचानक आई आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों को इस सड़ी हुई गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 और 16 मई दोनों दिन हल्की बारिश होगी, साथ ही गरज, चमक और तेज हवाएं भी चलेगी। इसके अलावा कुछ जिलों के लिए विभाग ने आंधी, बारिश और ओले गिरने को लेकर यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
15 और 16 मई को हल्की बारिश
मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए कहा कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 15 और 16 मई को हल्की बारिश होगी। वहीं कुछ जिलों के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट करते हुए बताया कि वहां पर इन दो दिनों के दौरान आंधी, बारिश और ओले गिरने की उम्मीद है। ऐसे में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। विभान बताया कि प्रदेश मौसम का मिजाज 19 मई तक ऐसा ही रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर CM मोहन यादव ने कसा तंज, बोले- गठबंधन करना ही था तो डुबती जहाज के साथ क्यों?
19 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे हुए दक्षिण श्रीलंका पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। विभाग ने बताया कि 17 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देने की संभावना है। इतना ही नहीं दक्षिण अंडमान सागर में 19 मई के आसपास से दक्षिण-पश्चिम मानसून के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
22 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines