हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Triple Suicide: मध्य प्रदेश में शख्स ने बेटा-बेटी के साथ लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखी खुदकुशी की वजह

विज्ञापन

Madhya Pradesh Tripple Suicide (प्रीत शर्मा, मंदसौर): मध्य प्रदेश में ट्रिपल सुसाइड का मामला सामने आया है। एक पेड़ से 3 शव लटके मिले। घटना मंदसौर के रुंडी गांव की है। मृतकों के नाम पता नहीं चल पाए हैं, लेकिन तीनों पिता, बेटा और बेटी बताए जा रहे हैं। लोगों ने तीनों शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही शमगढ़ थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाली चंदवासा चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस टीम को प्राथमिक जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुसाइड करने का कारण अवैध संबंध बताया गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मृतक की पत्नी के किसी और युवक के साथ अवैध संबन्ध हैं, जिससे तंग आकर तीनों ने मौत ने गले लगा लिया। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है। ग्रामीणों और मृतकों के रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है।

Sponsored Links by Taboola