Madhya Pradesh Tiger News: एमपी के बाघ अब राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में दहाड़ मारेंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने इन 4 राज्यों को 5 बाघ भेजने की सहमति दी है। सीएम मोहन यादव की सहमति के बाद आदेश जारी किया गया है। सबसे ज्यादा 8 बाघ छत्तीसगढ़ को मिलेंगे।
आदेश के अनुसार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व और कान्हा टाइगर रिजर्व से राजस्थान को 4 मादा बाघ, ओडिशा को एक नर और 2 मादा बाघ दिए जाएंगे। इस तरह छत्तीसगढ़ को 2 नर और 6 मादा बाघ दिए जाने को परमिशन दी गई है।
नेशनल टाइगर कंजर्वेशन से लेंगे मंजूरी
मध्य प्रदेश का फॉरेस्ट डिपार्टमेंट अब टाइगर शिफ्टिंग की मंजूरी के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन (National Tiger Conservation) को प्रस्ताव भेजेगा। वहां से परमिशन मिलने के बाद ही यह टाइगर दूसरे राज्यों को सौंपे जाएंगे। वाइल्ड लाइफ PCCF शुभोरंजन सेन ने बताया कि टाइगर शिफ्टिंग में पूरे प्रोसेस का पालन होगा।
टेरेटोरियल फाइट्स की बन रही स्थिति
PCCF शुभोरंजन सेन ने बताया कि केन्द्र से मंजूरी मिलने के बाद बांधवगढ़ (Bandhavgarh National Park), पेंच (Pench National Park) और कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserves) से इन राज्यों को भेजे जाएंगे। यहां बाघ की संख्या बढ़ने से टेरेटोरियल फाइट्स की स्थिति बनने लगी है।
MP में 785 से ज्यादा बाघ
मध्य प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा 785 बाघ मौजूद हैं। एमपी को टाइगर स्टेट का दर्जा भी मिला हुआ है। यहां सफेद बाघ (White Tiger) बाघ की मौजूद हैं। बाघों की यह प्रजाति अब लुप्तप्राय हो चुकी है। एमपी के सबसे ज्यादा (100 से अधिक) बाघ बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हैं।
मध्य प्रदेश को मिला शेरों का जोड़ा
वन्य प्राणी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मध्य प्रदेश को हाल ही में शेरों का जोड़ा मिला है। इनके बदले गुजरात सरकार को नंदनी और बांधवगढ़ नाम के दो बाघ सौंपे गए हैं। शेरों को भोपाल के वन विहार में रखा गया है। अब एक सींग वाले गेंडे यानी राइनो और असम से भैंसे मंगाए जाने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें- MP Weather: बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट; कोल्ड वेव-कोहरे से गिरा तापमान, जानें किस इलाके में कितना?
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
6 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
6 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines