कौशल को रोजगार से जोड़ने में लगी मोहन सरकार, युवाओं के लिए शुरू की 'ग्रामीण पथ रोशन योजना'

MP Grameen Path Roshan Yojana: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य के युवाओं के कौशल को निखारने के लिए ‘ग्रामीण पथ रोशन योजना’ की शुरुआत की है।

MP Grameen Path Roshan Yojana
विज्ञापन

MP Grameen Path Roshan Yojana: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार तेजी के साथ विकास के कामों में लग गई है। कुछ दिनों पहले ही जबलपुर में ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया था। इसके जरिए प्रदेश में 17 हजार करोड़ से अधिक के निवेश आया। प्रदेश में निवेश लाने के बाद अब मोहन सरकार राज्य के युवाओं के कौशल को निखारने के काम पर ध्यान दे रही है। इसी मुहीम के तहत कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने लिए मध्य प्रदेश राज्य मुक्त ओपन शिक्षा बोर्ड ने ‘ग्रामीण पथ रोशन योजना’ की शुरुआत की है।

विज्ञापन

युवाओं को फ्री दी जाएगी ट्रेनिंग

जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत 18 से 45 साल तक के बेरोजगार युवाओं को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की ट्रेनिंग दी जाएगी, वो भी बिल्कुल फ्री। इस योजना का लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिन्होंने कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की है। इस योजना की शुरुआत शाजापुर जिले के शुजालपुर क्षेत्र से की गई है। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र के सभी ग्राम के युवाओं को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाना सिखाया गया। इसके बाद सभी ग्राम के एक-एक युवा को उनके घरों की छत पर 10 किलोवॉट की क्षमता वाले रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए बैंक से लॉन दिलवाया गया है।

ग्रामीण पथ रोशन योजना

बता दें कि ‘ग्रामीण पथ रोशन योजना’ में चयनित युवाओं को बैंगलुरू के उद्यम लर्निंग फाउंडेशन से ट्रनिंग दिलाई गई है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग इसे विस्तारित करने की योजना बनाने में लगा हुआ है। इस योजना के लिए राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लोक शिक्षण संचालनालय को एक करोड़ रुपये पहली किश्त दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ