विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को लेकर शिवसैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। मध्यप्रदेश के सागर जिले में पहलवान बाबा मंदिर में जुटे शिव सैनिकों ने अपनी तैयारियों के बारे में बताया।
शिव सैनिकों ने कहा कि लठ्ठों में केसरिया रंग लगाकर वैदिक मंत्र उच्चारण से सरसों का तेल पिलाया गया है। उन्होंने कहा कि अश्लीलता फैलाने वाली प्रेमी युगलों को सबक सिखाने का संकल्प लिया गया है।
और पढ़िए –Noida News: सोसायटी वालों ने अपनी नौकरानियों के लिए बनाए ‘इज्जतघर’, पूरे शहर के लिए बनी मिसाल
कहा- जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना
शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन डे हमारे भारत की संस्कृति नहीं है। कुछ प्रेमी युगल भ्रमित हो गए हैं, भटक गए हैं। ऐसे प्रेमी युगल वैलेंटाइन डे की आड़ में अश्लीलता को बढ़ावा भी दे रहे हैं। तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रेमी युगलों को सबक सिखाने के लिए आज हमने लाठियों को सरसों का तेल पिलाया है।
और पढ़िए –MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ पहुंचे बागेश्वर धाम, बोले- पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बुलावे पर आया
तिवारी ने कहा कि हमने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को भी कड़ी शब्दों में चेतावनी दी है। कहा गया है कि अश्लीलता फैलाने वाले किसी भी प्रेमी युगल को होटल या फिर रेस्टोरेंट में प्रवेश ना दें। अगर होटल या रेस्टोरेंट में किसी प्रेमी युगल अनैतिक गतिविधि एवं अश्लीलता करते पकड़ा जाता है तो मौके पर उनकी शादी कराई जाएगी। इस दौरान अगर कोई तोड़फोड़ होती है तो फिर इसकी जिम्मेदारी होटल और रेस्टोरेंट संचालक की ही होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
7 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
22 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines