हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

शहडोल में खाकी वर्दी शर्मशार, नशे में धुत ASI का Video Viral

Madhya Pradesh News: शहडोल के ब्योहारी थाने में तैनात ASI के शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने सड़क के किनारे एसआई पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन
mp news

Madhya Pradesh News (अजयारविंद नामदेव, शहडोल) : सोशल मीडिया का जमाना है और इस जमाने में अब छोटी से छोटी से बात भी छिपी नहीं रहती है। सब कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से वायरल हुआ है। सड़क के किनारे एक एसआई में चूर-चूर डोलता जा रहा है। उसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। ब्योहारी थाने में पदस्थ ASI का वीडियो है।

वायरल वीडियो में ASI वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने इतनी शराब पी हुई है कि उन्हें होश ही नहीं है। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ASI का नाम जगत मनी बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने इस ASI से बात करनी चाही, लेकिन पुलिस वाला इतने नशे में था कि न तो वह अपने बारे में कुछ बता पाया और न ही उसे अहसास था कि वह वर्दी की छवि को किस तरह से धूमिल कर रहा है।

ASI के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी सड़क किनारे आते-जाते राहगीरों के लिए हंसी का पात्र बना हुआ था। एक घंटे से ज्यादा ऐसा ही चलता रहा। वहीं सड़क पर नशे में धुत इधर-उधर लोटते गिरते एसआई की कोई न कोई वीडियो बनाकर मजा लेने में लगे हुए थे। वहीं अब इस मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि इस मामले में SDOP से जांच की जाएगी। इसके बाद जो भी रिपोर्ट आएगी, उस आधार पर ASI के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जनता में आक्रोश

पुलिस अधिकारी की ऐसी हरकत से जनता में भारी गुस्सा है, क्योंकि इनकी जिम्मेदारी होती है, रक्षा करना और कानून व्यवस्था को बनाए रखना। अफसोस की बात है कि ऐसे ASI का वीडियो वायरल होने के बाद, जो नशे में धुत नजर आ रहा है और लोगों की हंसी का पात्र बन रहा है।

ये भी पढ़ें-  सागर में संपन्न हुई चौथी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, 3500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola