Madhya Pradesh Road Accident: मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मैहर, अमरपाटन और सतना के जिला हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार देर रात नेशनल हाईवे 30 पर हुआ। बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की स्पीड बहुत तेज थी।
पुलिस के अनुसार 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कई घायल और मृतक बस में ही फंस गए। इसके बाद जेसीबी और गैस कटर की मदद से बस का दरवाजा काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कुछ लोग जो इस हादसे में बच गए उन्होंने खिड़की से नीचे कूदकर जान बचाई। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू का काम पूरा हुआ।
ये भी पढ़ेंः भयंकर बारिश-तूफान का हाई अलर्ट; 10 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई दिक्कतें
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुरुआत में स्थानीय लोग ही जुटे थे क्योंकि प्रशासन और पुलिस को पंहुचने में समय लगा। इतना ही नहीं बड़े स्तर यात्रियों की मौत और घायल होने पर एंबुलेंस की कम पड़ गई। शुरुआत में तो एक ही एंबुलेंस हाॅस्पिटल के चक्कर लगाती रही। इसके बाद में अन्य एंबुलेंस भी आई। वहीं कुछ घायलों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से हाॅस्पिटल पहुंचाया।
ये भी पढ़ेंः बेरूत में दोहराएंगे गाजा की कहानी! हिजबुल्लाह को इजरायल की धमकी, रूस ने नेतन्याहू पर लगाया बड़ा आरोप
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines