भयंकर बारिश-तूफान का हाई अलर्ट; 10 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं दिया है , लेकिन दिल्ली समेत 10 से ज्यादा राज्यों में यलो अलर्ट रहेगा। बारिश के चलते अब सुबह शाम ठंड का अहसास भी होने लगा है। आइए आज देशभर में मौसम का हाल जानते हैं?

Indian Weather Forecast

मानसून के बादल जाते-जाते भी खूब बरस रहे हैं।

IMD Today Weather Forecast: मानसून विदाई ले रहा है और ठंड दस्तक दे चुकी है, लेकिन मध्य प्रदेश में मानसूनी ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कहीं भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन दिल्ली समेत 10 से ज्यादा राज्यों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आज और कल हल्के बादल बरस सकते हैं।

विज्ञापन

एक अकटूबर के बाद कुछ राज्यों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भारी बारिश हो सकती है। गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 1 से 4 अक्टूबर के बीच खूब बारिश होगी। मेघालय में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच बादल जमकर बरस सकते हैं। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है। आइए देशभर में मौसम का हाल जानते हैं?

विज्ञापन

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली से मानसून विदा हो चुका है। हालांकि सुबह-शाम ठंडक महसूस होती है, लेकिन दिन में उमस से लोग परेशान हैं। बीते दिन शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा। वहीं आज से मंगलवार तक दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन अगले हफ्ते बारिश होने की संभावना नहीं है। मानसून पूरी तरह चला जाएगा, लेकिन ठंड बढ़ सकती है। आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड हो सकता है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में 3 दिन से अच्छी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन अगले 2 दिन 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 दिन की बारिश से सरयू नदी उफान पर बह रही है। खराब मौसम के चलते 12वीं तक स्कूल बंद हैं। बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। नेपाल में बारिश के कारण कोसी और गंडक नदियां उफान पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने आज बिहार के 5 जिले में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट दिया है। नीतीश सरकार ने बिहार आपदा प्रबंधन विभाग को एक्टिव मोड में रहने के आदेश दिए हैं, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ