---विज्ञापन---

महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में मनाई गई रंग पंचमी, दर्शन करने पहुंचे शिव भक्त

Madhya Pradesh Rang Panchami 2024: मध्य प्रदेश में रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर महाकालेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर में भी यह त्योहार मनाया गया, जहां शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Rang Panchami 2024: मध्य प्रदेश में रंग पंचमी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महाकालेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर में शिव भक्त आनंदित होते दिखे। भगवान महाकाल ने टेसू के फूलों से तैयार किए गए रंग से होली खेली। दूसरी तरफ, ओंकार पर्वत पर विराजमान भगवान ओंकारेश्वर को रंग–गुलाल लगाकर रंग पंचमी मनाई गई।

महाकालेश्वर मंदिर में मनाई गई रंग पंचमी

शिव भक्तों ने भी भगवान महाकाल के साथ होली खेली। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्रह्म मुहूर्त में भगवान महाकाल के दरबार में भस्म आरती और भगवान महाकाल को टेसू के फूल अर्पित किए गए। इसके साथ-साथ टेसू के फूलों से रंग भी तैयार किए गए। फलों के रस से उन्हें स्नान करवाया गया। भस्म आरती में पुजारी द्वारा भगवान महाकाल को मंदिर में ही बने फूलों और केसर का रंग लगाया गया। साथ ही बाकी सभी देवी देवताओं को भी यह रंग अर्पित किया गया।

---विज्ञापन---

बाबा ओंकारेश्वर को लगाए गए रंग–गुलाल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में रंग पंचमी की धूम देखने को मिली। ओंकार पर्वत पर विराजमान भगवान ओंकारेश्वर को रंग–गुलाल लगाकर रंग पंचमी का पर्व मनाया गया। इसके साथ-साथ भूतभावन भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन–अभिषेक भी किया गया।

---विज्ञापन---

इस पर्व पर पूरे गर्भ गृह और मंदिर को रंगीन फूलों से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई। ऐसे में, पुलिस व्यवस्था भी पुख्ता है। अलग–अलग प्वाइंट पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी भी की जा रही है।

First published on: Mar 30, 2024 01:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola