Head Constable Dismissed In Rajgarh: मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र मीणा को बर्खास्त कर दिया है। मीणा ने एसपी आदित्य मिश्रा और ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र धाकड़ को जान से मारने की धमकी दी थी। करीब 43 दिन की जांच के बाद यह फैसला लिया गया।
क्या है मामला
यह मामला 10 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ, जब मीणा ने सीनियर अधिकारियों को धमकी भरे संदेश भेजे। इसके बाद धमकी भरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, उन्होंने 17 पन्नों का माफीनामा लिखा, लेकिन इसके बावजूद टीआई को सोशल मीडिया पर धमकियां देना जारी रखा।
विवाद की जड़ मीणा का ब्यावरा सिटी थाने से एसडीओपी ऑफिस में ट्रांसफर था। उन्होंने नए अपॉइंटमेंट पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया, जिसके कारण टीआई धाकड़ ने उनकी गैरहाजिरी लगाई। इसी बात से नाराज होकर मीणा ने अधिकारियों को धमकियां देना शुरू कर दिया। मीणा ने एसपी मिश्रा और टीआई धाकड़ को धमकी भरे मैसेज वॉट्सऐप पर भेजे थे।
धमकी भरे मैसेज आने के बाद एसपी मिश्रा ने मीणा को 10 दिसंबर को सस्पेंड कर दिया था। अगले दिन देवेंद्र मीणा एसपी ऑफिस रिजाइन देने पहुंच गया था। हालांकि, यहां कुछ घंटे रुकने के बाद बिना रिजाइन दिए चला आया था। इसके बाद फिर एक बार उसकी चैट सामने आई थी, जिसमें उसने एक फिल्म की लिंक शेयर कर लिखा था कि इस तरह की फिल्म देखकर ही मैंने आगर-मालवा के आईपीएस समेत सीनियर अधिकारियों की बेइज्जती की थी।
आपको बता दें, जांच में यह भी सामने आया कि मीणा का अतीत विवादों से भरा रहा है। आगर मालवा सहित अन्य जिलों में तैनाती के दौरान भी वे आईपीएस अधिकारियों को धमकियां दे चुके हैं। उनकी कार्यप्रणाली में बच्चों के साथ वीडियो बनाकर प्रभावित करने का प्रयास करना भी शामिल था।
माफी के नाम पर नौटंकी
मामले को दबाने के लिए देवेंद्र मीणा ने 148 पन्नों का हाथ से लिखा था। इतना ही नहीं, मीणा ने अपने बचाव में कई बातें सोशल मीडिया पर डालीं। लेकिन 1 जनवरी 2025 को उसने फिर से धमकी भरे मैसेज टीआई वीरेंद्र धाकड़ को भेज दिए।
इसके बाद सस्पेंड हेड कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने कहा कि मेरे बच्चों, ये लास्ट मुलाकात है मेरी। मैं मारूंगा या मरूंगा। बेटी, मैं सही बोल रहा हूं। जब मैं मर जाऊं तो मेरा नाम बदनाम मत करना। मेरा नाम रोशन करना।
जांच में दोषी साबित
एसडीओपी नरसिंहगढ़ ने इस मामले की जांच पूरी कर सभी सबूत और बयान एसपी को सौंपे। इसके अलावा जांच में देवेंद्र मीणा पर अनुशासनहीनता के आरोप साबित हुए। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उसे स्थायी रूप से बर्खास्त करने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें- कौन हैं रुबीना फ्रांसिस? गणतंत्र दिवस परेड में बनेंगी स्पेशल गेस्ट, MP से खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
7 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
23 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines