खेसारी के 'छुए दउ बदन की' गाने पर बार डांसर के साथ जमकर ठुमके दारोगा जी, देखें वीडियो

MP Police Inspector & Bar Dancer Video Viral: इस वीडियो में एमपी पुलिस के एक दारोगा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक गाने पर बार डांसर के साथ ठुमके लगा रहे हैं।

MP Police Inspector & Bar Dancer Video Viral

दारोगा वीडियो वायरल

विज्ञापन

MP Police Inspector & Bar Dancer Video Viral:  मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर एक जगह प्रशासन काफी सख्त दिखा रहा है, वहीं इसी बीच प्रदेश की पुलिस के दारोगा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमपी पुलिस के एक दारोगा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक गाने पर बार डांसर के साथ ठुमके लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, डांस के दौरान दारोगा जी की कमर पर पुलिस की पिस्टल खोंसी हुई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद से प्रशासन द्वारा उक्त दारोगा के खिलाफ बड़ा कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो?

जानकारी के अनुसार, वीडियो में बार डांसर के साथ खेसारी के गाने ठुमके लगाने वाले दारोगा की पहचान सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाना में तैनात थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामनगर थानाक्षेत्र के हिनौता गांव की है। दरअसल सुशील कुमार गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। यहां भोजपुरी गाना बज रहा था और बार डांसर नाच रही थी। ऐसे में दारोगा जी खुद को रोक नहीं पाएं गाने के बीच में स्टेज पर चढ़ गए और बार बालाओं के साथ डांस करते कई ठुमके लगाएं। जानकारों की माने तो इस दौरान दरोगा शराब के नशे में धुत्त थे।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके बाद पुलिस का अनुशासन तार-तार करने वाले सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत दरोगा पर निलंबन की कार्रवाई की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ