इंदौर वासियों के लिए जरूरी खबर, 15 साल बाद 2 करों के रेट बदलेंगे, जानें क्या है प्रस्ताव?

Madhya Pradesh News: नगर निगम आने वाले समय में जलकर और संपत्ति कर की दरों को बदलने जा रहा है। नई दरें जल्‍द ही लागू की जा सकती हैं। इससे पहले डेढ़ दशक पहले ये बदलाव हुए थे। अब नई तरह से दरों का निर्धारिण किया जा रहा है।

Indore Municipal Corporation

Indore Municipal Corporation

Madhya Pradesh News: इंदौर नगर निगम ने संपत्तिकर, जलकर और कचरा संग्रहण शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इन दरों में 15 साल बाद बदलाव होने जा रहा है। जलकर की वर्तमान दर 200 रुपये को बढ़ाकर 300 रुपये हर महीने किया जाएगा, जबकि संपत्तिकर में 2 रुपये प्रति वर्गफीट की बढ़ोतरी की जा रही है। कचरे के कलेक्‍शन शुल्क को लेकर भी नया फार्मूला तैयार किया जा रहा है। हाल ही में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में टैक्स की दरों में बदलाव को लेकर चर्चा भी हुई है। हालांकि, इंदौर के विधायक बढ़ोतरी के विरोध में हैं।

विज्ञापन

वाटर टैक्स के रेट में बदलाव 

  • वर्तमान में नगर निगम वाटर टैक्स के रूप में 200 रुपये प्रतिमाह लिया जा रहा है।
  • इस कर की राशि को अब बढ़ाकर 300 रुपये कर दिए जाने की तैयारी है।
  • इस इजाफे के पीछे इंदौर नगर निगम की तरफ से एक तर्क दिया जा रहा है।
  • निगम जलूद से नर्मदा का जल इंदौर लाने पर वसूली जा रही रकम से कई गुना ज्यादा राशि खर्च रहा है।

15 साल पहले हुआ था बदलाव

  • वाटर टैक्स में अंतिम बदलाव करीब 15 साल पहले किया गया था।
  • इन सालों में बिजली और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी हो चुकी है।
  • इसी तरह संपत्तिकर में दो रुपये प्रति वर्गफुट की बढ़ोतरी होना है।
  • यह बदलाव भी 15 साल बाद किया जा रहा है।
  • हाल ही में नगर निगम ने कालोनियों के रेट जोन में बदलाव कर संपत्तिकर में बढ़ोतरी की थी।

जल्द लगेगी लगाम 

कचरा संग्रहण शुल्क में बढ़ोतरी के लिए निगम नए फार्मूले पर काम कर रहा है। वर्तमान में बहुमंजिला में रहने वाले कई परिवार कचरा संग्रहण शुल्क नहीं चुकाते हैं। ऐसे परिवारों पर लगाम कसने की तैयारी की जा रही है। निगम कचरा संग्रहण शुल्क में 10 % से 100 फीसद तक की बढ़ोतरी कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ