---विज्ञापन---

राहुल गांधी का खास अंदाज में स्वागत, मोरेना में न्याय यात्रा की एंट्री

Bharat Jodo Nyay Yatra In Morena: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रही है। ऐसे में राहुल गांधी की यह यात्रा आज (2 मार्च) मध्य प्रदेश के मोरेना पहुंची। यहां उनका स्वागत कुछ खास अंदाज में किया गया। बारिश के चलते भी समर्थक उन्हें सुनने के लिए बैठे रहे। यहां जानिए पूरी खबर।

Bharat Jodo Nyay Yatra In Morena: आज 2 मार्च शनिवार का दिन है और आज ही के दिन मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा ने मुरैना के राजघाट में एंट्री की और इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत खास तरीके से स्वागत किया। जानिए क्या है पूरी खबर।

राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सड़क पर फूल बिछाए और खास अंदाज से उनका स्वागत किया। उस समय मुरैना में बारिश हो गई। बारिश के चलते यह अंदाजा लगाया गया कि इस वजह से न्याय यात्रा पर असर पड़ सकता है और रोड शो कैंसिल हो सकता है।

---विज्ञापन---

2 बजे मुरैना जानी थी न्याय यात्रा

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी को न्याय के तहत दोपहर 2 बजे मुरैना में एंट्री करनी थी लेकिन देरी होने की वजह से यात्रा 3:30 वहां पहुंची। राहुल यहां स्वागत के बाद राजघाट से सीधे सभा स्थल के लिए निकल गए जहां डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम पहुंचकर सभा को संबोधित करने का शेड्यूल है।

---विज्ञापन---

डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भी बारिश के चलते समर्थक राहुल गांधी को सुनने के लिए बैठे दिखे। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। ऐसा हो सकता है कि बारिश कि वजह से रोड शो रद्द कर दिया जाए।

---विज्ञापन---

समर्थकों को संबोधित करते हुए क्या बोले राहुल गांधी?

जनता का संबोधन करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘बारिश में आप यहां भीग रहे थे। इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। आपको जो कष्ट हुआ है थोड़े लेट भी चल रहे हैं इसलिए आपको इंतजार करना पड़ा है। उसके लिए भी मैं माफी चाहता हूं। पिछले साल हमने भारत जोड़ो यात्रा की कन्याकुमारी से कश्मीर तक हम 4000 किलोमीटर चले थे। लोग हमारे साथ उस वक्त चले थे क्योंकि देश में बीजेपी और आरएसएस नफरत हिंसा और डर फैला रहे हैं।’

First published on: Mar 02, 2024 05:49 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola