MP Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी, पदाधिकारी ने दी जानकारी

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 19 अप्रैल होने पहले चरण के मतदान की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मतदान दिवस के दिन सुबह 7 बजे से लेकर 6:30 बजे तक वोटिंग होगी।

Chief Electoral Officer Anupam Rajan

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की निर्वाचन आयोग टीम भी राज्य में आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करवाने के लिए काम कर रही हैं। प्रदेश में चुनावी तैयारी को लेकर जानकारी देते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 19 अप्रैल होने पहले चरण के मतदान की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मतदान दिवस के दिन सुबह 7 बजे से लेकर 6:30 बजे तक वोटिंग होगी।

विज्ञापन

एग्जिट पोल पर प्रतिबंध 

इसके साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि आचार संहिता के दौरान 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून की शाम 6:30 बजे तक चुनाव से जुड़े किसी भी एग्जिट पोल का आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार कोई प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान एग्जिट पोल, चुनाव के परिणाम का प्रकाशन या प्रचार इस समय अवधि तक नहीं कर सकता है।

विज्ञापन

इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 28 मार्च 2024 को ही अधिसूचना जारी हो गई है। इस अधिसूचना में साफ लिखा गया है कि चुनाव के दौरान सभी वोटिंग एरिया में मतदान की समाप्ति के नियत समय के पूरा होने के 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या एग्जिट पोल के परिणामों के प्रकाशन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

तीसरे चरण का नामांकन

बता दें कि प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रियाएं पूरी हो गईं। इसके साथ ही, 12 अप्रैल से तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रियाएँ शुरू हो गई हैं। उम्मीदवार 19 अप्रैल तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ