Chhindwara Seat BJP Candidate File Nomination: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आज (27 मार्च, 2024) आखिरी तारीख है। राज्य की सबसे हॉट सीटों में शुमार छिंदवाड़ा से आज भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने अपना नामांकन पत्र भरा है। विवेक बंटी साहू ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में छिंदवाड़ा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार नाकुलनाथ के साथ होगा, जो राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे हैं। नकुलनाथ ने अपने पिता कमलनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरा था।
भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन
बता दें कि विवेक बंटी साहू ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपनी मां के हाथों से तिलक लगवाकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रदेश की हाई प्रोफाइल छिंदवाड़ा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद विवेक बंटी साहू ने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस रैली को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संबोधित किया। सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू पर भरोसा दिखाया और जनता से उनके लिए खूब सारा प्यार मांगा हैं।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने नियुक्त किए 16 प्रेक्षक, लोकसभा क्षेत्रों का लिया जायजा
मां ने किया जीत का दावा
वहीं, विवेक बंटी साहू के नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनका जीतेगा ही। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ मां अलका नाथ, पिता कमलनाथ, पत्नी प्रिया नाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
8 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
8 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
10 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
12 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
16 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines