साईं मंदिर में मत्था टेकने के बाद सिर नहीं उठा पाया युवक, हार्ट अटैक से हो गई मौत!

madhya pradesh katni sai mandir

madhya pradesh katni sai mandir

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के कटनी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक को साईं मंदिर में मत्था टेकने के बाद हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, साईं भक्त राकेश मिहानी साईं बाबा के दर्शन करने मंडी रोड मंदिर पहुंचे। यहां भक्त राकेश प्रार्थना करने लगे। जैसे ही साईं बाबा की मूर्ति के पास जाकर मत्था ठेका तो फिर वे नहीं उठे।

विज्ञापन

नहीं दिखी शरीर में हलचल

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखा है कि अन्य श्रद्धालु भी दर्शन कर आगे बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन काफी देर बाद भी जब राकेश मिहानी नहीं उठे तो मंदिर सामिति के सदस्यों ने पास जाकर देखा। उन्होंने देखा कि मिहानी के शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं है।

विज्ञापन

35 वर्ष बताई जा रही है उम्र 

इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की आशंका है कि मिहानी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। साईं भक्त की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ