मध्य प्रदेश में Karwa Chauth का चांद कब निकलेगा? नोट कर लें अपने शहर का टाइम

Karwa Chauth 2023 Moon Time: आज करवा चौथ का चांद मध्य प्रदेश में कब निकलेगा? अलग-अलग शहर में अलग-अलग समय पर चांद निकलेगा। टाइम जानने को खबर पढ़ें…

Karwa Chauth Moon

Karwa Chauth Moon

Madhya Pradesh Karwa Chauth Moon Rise Time City Wise: आज करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, क्योंकि इस बार चंद्रोदय का समय 8 बजकर 15 मिनट बताया गया है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, आज का करवा चौथ काफी स्पेशल है, क्योंकि आज के दिन 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल करवा चौथ पर बुधादित्य योग, आदित्य योग, शिव योग और सर्वार्थसिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के कई शहरों में चंद्रोदय का समय अलग है। अलग-अलग शहर में चंद्रोदय का समय अलग-अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्‍य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय

शहर—————-समय(रात)
सिंगरौली————-08:05
रीवा—————–08:10
अनूपपुर————-08:12
शहडोल————-08:13
कटनी—————08:15
जबलपुर————-08:19
सागर—————-08:22
छिदवाड़ा————-08:26
रायसेन—————08:27
भोपाल—————08:29
नर्मदापुरम————08:29
इटारसी————–08:30
बैतूल—————-08:31
सीहोर—————08:31
हरदा—————-08:33
उज्‍जैन————-08:36
इंदौर————— 08:37
धार—————–08:40
खरगौन————-08:42
झाबुआ————-08:42
बड़वानी————-08:43

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Vrat Katha: करवा चौथ व्रत के दौरान जरूर पढ़ें साहूकार से 7 लड़के वाली पौराणिक कथा, मिलेगा संपूर्ण फल

व्रत-पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, 12 बजे से शुरू होगा राहुकाल

पंचांग के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट के बीच राहुकाल रहेगा। राहु काल में कथा सुनना अशुभ माना गया है। ऐसे में सुहागिन स्त्रियां दोपहर के समय कथा नहीं सुन सकती हैं। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे के बाद यानी 1 बजकर 30 मिनट से बाद ही करवा चौथ की कथा कही या सुनी जा सकती है। शाम के वक्त करवा चौथ पूजन के लिए साम 7 बजकर 10 मिनट से लेकर 8 बजकर 48 मिनट तक का समय बेहद शुभ है। इसमें शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी रहेगा। ऐसे में इस अवधि में करवा चौथ की पूजा निःसंकेच की जा सकती है।

विज्ञापन

करवा चौथ व्रत पर महिलाओं के लिए 16 श्रृंगार की सामग्री

  • सिंदूर
  • बिंदी
  • काजल
  • मेहंदी
  • गजरा
  • मांगटीका
  • नथ
  • कान के गहने
  • गले का हार (मंगलसूत्र)
  • बाजूबंद
  • चूड़ियां
  • अंगूठी
  • कमरबंध
  • पायल
  • बिछिया
  • स्नान

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में रख रहीं हैं करवा चौथ का व्रत? तो रखें 5 बातों का ध्यान, वरना बच्चे के लिए होगा नुकसान

करवा चौथ के दिन महिलाएं क्यों करें सोलह श्रृंगार?

सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए 16 श्रृंगार करना बहुत ही अहम माना गया है, क्योंकि हिंदू धर्म में सभी देवियां 16 श्रृंगार में ही नजर आती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ में देवी के लिए 16 श्रृंगार चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि 16 श्रृंगार चढ़ाने से माता प्रसन्न होती हैं और सुहागन रहने का आशीर्वाद भी देती हैं। जिस महिला की शादी हो जाती है, उसके लिए सोलह श्रृंगार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि सोलह श्रृंगार करने से पति की उम्र में वृद्धि होती है। इसके साथ ही महिलाओं को खूबसूरती भी प्रदान करती हैं। इसलिए करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार करके पूजा में बैठना जरूरी होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ