Madhya Pradesh Two year Missing Girl Found Dead Under Sofa: मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो साल की लापता बच्ची सोफे के नीचे मृत हालत में मिली है। बता दें कि हनुमानताल थाना के संजय गांधी वार्ड में रहने वाले शकील की दो साल की बच्ची सोमवार की दोपहर अचानक गायब हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्ट्मार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार दोपहर से गायब थी बच्ची
संजय गांधी वार्ड में रहने वाले शकील की दो साल की लापता बच्ची उन्हीं के घर पर सोफे के नीचे मृत मिली है। बच्ची सोमवार की दोपहर में अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे घर तथा पड़ोस में खूब तलाश किया, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली। आखिर में परिजनों ने हनुमानताल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही सीएसपी राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। मोहल्ले और पड़ोस में बच्ची को तलाश करने के बाद जब पुलिस ने घर में उसे तलाश करना शुरू किया तो, बच्ची उन्हीं के घर में सोफे के नीचे मृत हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, तीन माह का बेटा घायल
सोफे के नीचे मृत हालत में मिली
इस घटना को लेकर सीएसपी राजेश सिंह ने बताया कि दोपहर को संजय गांधी वार्ड में रहने वाले शकील और उनकी पत्नी ने हनुमानताल थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी दो साल की बच्ची दोपहर से गायब है। मामला मासूम बच्ची से जुड़ा था, जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। सभी जगह तलाश किया गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इस बीच जब घर की तलाशी ली गई तो, बच्ची सोफे के नीचे मृत मिली। मासूम बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया भी मौके पर पहुंच गए।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
8 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines