शॉपिंग के बहाने सुनार की दुकान में 3 महिलाएं घुसीं, 2 लाख की सोने की चूड़ियां चुरा कर ले गईं

Madhya Pradesh Jabalpur Theft: मामला सदर मेनरोड स्थित अलंकार ज्वेलर्स का है, जहां तीनों महिलाएं सामान खरीदने के बहाने से शोरूम में घुसी थी। वारदात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सामने आने के बाद हुआ, जिसके बाद अलंकार ज्वेलर्स के संचालक अरूण अग्रवाल ने केंट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Madhya Pradesh Jabalpur Theft, Jewelers Shop Theft, Jabalpur Jewelers Shop Theft, Theft, Hindi News, Watch Video, Madhya Pradesh News, Jabalpur News

कुमार इंदर, जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। इस वारदात को तीन महिलाओं ने मिलकर अंजाम दिया है। चोरी की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सामान खरीदने के बहाने से शोरूम में घुसीं थी महिलाएं

कैंट थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला सदर मेनरोड स्थित अलंकार ज्वेलर्स का है, जहां तीनों महिलाएं सामान खरीदने के बहाने से शोरूम में घुसी थी। वारदात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सामने आने के बाद हुआ, जिसके बाद अलंकार ज्वेलर्स के संचालक अरूण अग्रवाल ने केंट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही तलाश

बताया जा रहा है कि दोपहर में ग्राहक बनकर आई करीब 55 से 60 वर्षीय तीन महिलाओं ने सेल्स मैन से सोने की चूड़ियां दिखाने के लिए बोला। इसके बाद महिलाओं ने बातों में उलझाकर चूड़ियां गायब कर दी। अब FIR दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

दो लाख रुपए की हैं चूड़िया

इन महिलाओं ने बड़ी ही सफाई से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफतौर से देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरह से पहले सेल्समैन से अलग-अलग डिजाइन की चूड़ियां दिखाने के लिए कह रही हैं, इसके बाद बीच में बैठी महिला ने बड़ी सफाई से चूड़ियों का एक जोड़ा नीचे छुपा लिया। सेल्समैन के मुताबिक चूड़ियों की कीमत करीब दो लाख रुपए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ