नॉलेज टॉक के साथ विकास की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश; भोपाल में हुई 3 दिवसीय वर्कशॉप सीरीज

Madhya Pradesh Knowledge Talk Workshop Series
विज्ञापन

Madhya Pradesh Knowledge Talk Workshop Series: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ बाकी सेक्टर में भी आगे ले जाना चाहते हैं। सीएम मोहन यादव का मानना है कि किसी भी प्रदेश के विकास की डोर उसके बच्चों के हाथ होती है। इसलिए प्रदेश के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा बहुत जरुरी है। इसी के तहत भोपाल के संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में नॉलेज टॉक और वर्कशॉप सीरीज का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन ISHRAE भोपाल चैप्टर के सहयोग से किया गया है। बीते दिन इस नॉलेज टॉक और वर्कशॉप सीरीज का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

नॉलेज टॉक वर्कशॉप सीरीज

नॉलेज टॉक और वर्कशॉप सीरीज में HVAC उद्योग के अलग- अलग सेक्टर से 140 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें RAC और MES कोर्स के छात्रों के साथ-साथ बाकी के कॉर्स के हेड इंस्ट्रक्टर, ट्रेनिंग ऑफिसर, OEM और प्रमुख निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर ISHRAE भोपाल टीम के अध्यक्ष, चेयरमैन और बाकी के सदस्य भी शामिल रहें। इस नॉलेजबल सेशन में HVAC (VRAF) टेक्नोलॉजी के सेक्टर में हो रहे नए विकास और उद्योग टेक्नोलॉजी पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisment

उद्योग में नई संभावनाएं

विशेषज्ञों ने VRF सिस्टम के इस्तेमाल, एनर्जी एफीसेंसी, आधुनिक सुविधाओं और अनुकूलन के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई है। इससे प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने और उद्योग में नई संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए यह एक स्पेशल प्लेटफॉर्म रहा। जहां उन्होंने एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन लिया, साथ ही उन्हें यहां उद्योग जगत के कई सदस्यों के साथ नेटवक बढ़ाने का मौका भी मिला।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ