---विज्ञापन---

तोड़-फोड़, आगजनी, पथराव, मारपीट…Video में देखें चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इंदौर में कैसे मचा बवाल?

Indore Violence Videos: मध्य प्रदेश के इंदौर में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद 2 गुट आपस में बुरी तरह भिड़ गए। इसके बाद हुए बवाल के वीडियो सामने आए हैं। लोगों ने न सिर्फ पथराव और मारपीट की, बल्कि कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

---विज्ञापन---

Indore Violence Videos (विपिन श्रीवास्तव, इंदौर): मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती रात खूब बवाल और हिंसा हुई, जिसके चलते आज सुबह इलाके में बंद जैसे हालात दिखे। तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात है। भारतीय क्रिकेट टीम के ICC चैंपियन ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद इंदौर में जश्न का माहौल था। इस दौराम महू इलाके में जामा मस्जिद के पास जश्न मना रहे 2 गुटों में झड़प हो गई।

झड़प में गाली गलौज और बहसबाजी के बाद पथराव शुरू हो गया। जश्न मना रहा जुलूस जब जामा मस्जिद के पास पहुंचा तो दूसरे पक्ष को लोगों ने पत्थर बरसाए। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने विरोध गुट के लोगों से मारपीट की। इस दौरान उपद्रवियों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की। 2 गाड़ियां फूंक दी गई और 4 दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया। उपदव्रियों ने पेट्रोल बम से एक दूसरे पर हमला किया।

---विज्ञापन---

 

शहरभर में कई जगह आपस में भिड़े लोग

वीडियो के अनुसार, बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ को देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे विवाद और बढ़ गया। फिर समुदाय विशेष के लोग आमने-सामने हो गए। मौके पर भारी भीड़ जुटी और धरना देने लगे।

---विज्ञापन---

जामा मस्जिद के अलावा पत्ती बाजार, मार्केट चौक, माणक चौक, सब्जी मार्केट, गफ्फार होटल, कनॉट रोड पर भी 2 गुट आपस में भिड़े और पथराव हुआ, लेकिन पुलिस को देखते ही अनियंत्रित भीड़ बिखर गई। एडिशनल SP रुपेश द्विवेदी, SDPO दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोन्दा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित 4 थानों की पुलिस शहरभर में तैनात कर दी गई। फायर ब्रिगेड भी अलग-अलग इलाकों में तैनात है।

पुलिस का कहना है कि उपद्रव फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगालकर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 10, 2025 06:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola