Yashodhan Sharma
Read More
---विज्ञापन---
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार हुक्का बार (लाउंज) के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। अब प्रदेश में सभी हुक्का बार बंद होंगे। इसके लिए सरकार ने पहली बार बिल तैयार किया है।
सरकार ने हुक्का बार चलाने को अपराध माना है। इस संबंध में बिल 13 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में आएगा और मंजूरी के बाद बिल केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद एमपी में बिल लागू हो जाएगा।
बता दें कि बिल में हुक्का बार संचालन को संज्ञेय अपराध माना है। शिकायत आने पर बिना किसी वारंट के पुलिस न केवल गिरफ्तारी करेगी बल्कि तुरंत कार्रवाई भी करेगी। वहीं इस प्रवाधान के लागू होते ही प्रदेश में 200 से ज्यादा हुक्का बार जल्द ही बंद हो जाएंगे।
इस कार्रवाई का अधिकार पुलिस के सब इंस्पेक्टर या उसके ऊपर के अधिकारियों को होगा। देश के गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद मध्यप्रदेश पांचवा राज्य, जहां हुक्का बार बंद करने का प्रावधान लागू होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।