Heavy Rain Madhya Pradesh: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारी बारिश के चलते इसका असर सड़क से लेकर रेलवे मार्ग तक देखा गया। धौलपुर और मुरैना में भारी बारिश का अधिक असर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते कई जगहों पर रेलवे ट्रैक भी उखड़ गया। इसके अलावा, दिल्ली-भोपाल रूट पर कई ट्रेनों को रोका गया है। इतना ही कुछ ट्रेनों का परिचालन रद भी किया गया है।
शताब्दी-वंदे भारत ट्रेन भी लेट
भारी बारिश के चलते दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हैं। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर भारी बारिश से रेलवे ट्रैक भी उखड़ गए हैं। इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। यहां तक कि शताब्दी और वंदेभारत ट्रेन भी देरी से चल रही है। इसके कारण ट्रेन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेनों का रूट बदला
मिली जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण धौलपुर और मुरैना के बीच पटरी से मिट्टी का कटान हुआ है। इसके कारण रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है। इस मार्ग से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें सबसे प्रभावित होती हैं। इसके चलते कुछ ट्रेनों का रूट बदला तो कुछ को रद कर दिया गया है।
मां को देखते ही रोने लगी बच्ची, इशारा किया तो भाग गया वहां खड़ा युवक; CCTV ने खोल दी दरिंदगी की पोल
धौलपुर और मुरैना के बीच रेल ट्रैक उखड़ने के चलते कुछ ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हैं। उधर, अधिकारियों का कहना है कि बारिश थमते ही इसका असर होगा और रूट सामान्य करने का प्रयास होगा, लेकिन बारिश नहीं थमी तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उधर, मौसम विबाग के अनुसार, तेज बारिश का दौर थम सकता है, लेकिन सामान्य बारिश जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines