---विज्ञापन---

भाजपा प्रत्याशी कुशवाह का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज, बोले- ये खोखला पत्र है

Gwalior BJP Candidate Targets Congress: मध्य प्रदेश में ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस पर उनके घोषणा पत्र को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र नहीं... खोखला पत्र है।

---विज्ञापन---

Gwalior BJP Candidate Targets Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच खीचतान जारी है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनाव को लेकर काफी रार देखने को मिल रहा है। जहां दोनों पार्टियों के बड़े नेता एक दूसरे पर निधाना साधते दिखते हैं, वहीं अब पार्टी प्रत्याशी भी इसमें पिछे नहीं हैं। दरअसल ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस पर उनके घोषणा पत्र को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कहा कि पहले पार्टी के हाई कमान को अपने दल में विश्वास पैदा करना होगा।

---विज्ञापन---

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कुशवाह का तंज

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसते भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि उनकी पार्टी को पहले अपने दल में विश्वास पैदा करना होगा। उसके बाद घोषणा पत्र लेकर आए। अभी तो उनकी पार्टी में विश्वास ही नहीं है। यहां तो घर के लोग ही एक-दूसरे को नेता नहीं मानते हैं। ये लोग अपना घर और पार्टी नहीं चला पा रहे हैं, तो देश को क्या चलाएंगे। इसलिए जो उनका घोषणा पत्र हैं वह खोखला पत्र है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि कौन सी सरकार ने जनता के लिए लोक हितेषी योजना चलाई है। उन्होंने आम लोगों को सम्मान देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: Bhojshala ASI Survey: धार भोजशाला में सर्वे पर रोक लगाने से क्यों हुआ ‘सुप्रीम’ इनकार?

---विज्ञापन---

स्वामी विवेकानंद को किया याद 

भाजपा प्रत्याशी कुशवाह ने आगे कहा कि जनता यह भी जानती है कि हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए किस सरकार ने काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि आने वाली 21वीं सदी भारत की होगी, उसी रास्ते पर पीएम मोदी ने काम किया है। जनता को कांग्रेस का कोई घोषणा पत्र पर नहीं पीएम मोदी की गारंटी विश्वास है। इसलिए इस बार भी देश की जनता पीएम मोदी से दिल खोलकर प्यार देगी।

First published on: Apr 05, 2024 07:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola