MP: गुफा मंदिर के मेले में सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंत्री ने की बैठक

MP Gufa Temple Sawan Fair Festival: भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में श्रावण महीने में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है। मंत्री कृष्णा गौर ने मंदिर में लगने वाले मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं।

MP Gufa Temple Sawan Fair Festival

MP Gufa Temple Sawan Fair Festival: श्रावण महीना में शुरू होने वाला है, इसी के साथ भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी को लेकर प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने आधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में मंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों को गुफा मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं से जुड़े खास निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ गुफा मंदिर महंत श्री रामप्रवेश दास जी से पर्व को लेकर भी चर्चा की है।

मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

इसके साथ ही बैठक में मंत्री कृष्णा गौर ने श्रावण महीने में गुफा मंदिर पर सोमवार के दिन लगने वाले मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में पुलिस कर्मी सादी वर्दी में भी तैनात किए जाए, ताकि वह असामाजिक तत्वों पर पूरी सतर्कता से निगरानी रख सके। बैठक में राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि लालघाटी चौराहे से गुफा मंदिरों तक की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां पर केबल लाइन की जरूरत है, वहां केबल लाइन डलवाएं।

मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

इसके अलावा मंत्री कृष्णा गौर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ध्यान रखा जाए कि श्रावण महीने में होने वाले कार्यक्रमों में पीने का पानी, विद्युत और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई कमी न हो। मंत्री ने कहा कि पानी की व्यवस्था के लिए ओवरहेड टेंकों की सफाई, नल और पाइप लाइनों की रिपेयरिंग आदि के काम को समय पर पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए अधिकारियों को ये सारे काम 20 जुलाई तक खत्म करने के लिए कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ