Madhya Pradesh First Air Ambulance: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राज्य की पहली आपातकालीन एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। आज (2 मार्च) महाकाल की नगरी उज्जैन से इसका शुभारंभ किया गया। इससे अब जिस मरीज की हालत ज्यादा गंभीर है उसे आसानी से और टाइम पर अच्छे अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा। जानिए क्या होती है एयर एम्बुलेंस और इसके तहत क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सीएम ने इसकी घोषणा की। इसका शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि यह एम्बुलेंस सेवा हर जिले से शुरू होगी और गांवों एवं दूर दराज के इलाकों में रह रहे लोगों को भी यह सुविधाएं दी जाएंगी।
एयर एंबुलेंस क्या होती है?
यह एक तरह से एम्बुलेंस की तरह ही होती है बस फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें एक हेलीकॉप्टर या एयरक्राफ्ट में लगभग सभी चिकित्सा सुविधाएं होती हैं। इसके बाद अब सड़कों पर या कहीं भी होने वाली दुर्घटनाओं, दिल के मरीज और जहर से प्रभावित लोगों को टाइम पर अच्छे अस्पतालों या चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाया जा सकेगा और इलाज भी समय पर हो पाएगा।
क्या-क्या होंगी सुविधाएं?
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस आपातकालीन एयर एम्बुलेंस में प्रशिक्षित टीम रहेगी। इसमें हार्ट अटैक, श्वास और तंत्रिका से जुड़ी बीमारियों, नवजात बच्चों की हेल्थ से जुड़ी समस्याएं, उच्च जोखिम वाले गर्भधारण और आपदाओं के समय को संभालने के लिए एक प्रशिक्षित और सुसज्जित टीम रहेगी। मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए इस एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिल सकेगी।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मौजूद थे और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअली जुड़े हुए थे। मध्य प्रदेश सरकार ने हरदा हादसे के बाद राज्य में एयर एम्बुलेंस चलाने की घोषणा की थी। फिलहाल एयर एंबुलेंस के लिए प्राइवेट कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट किया गया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines