दिग्विजय सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पंचतत्व में विलीन हुए बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह

Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद का निधन हो चुका है। उनके दामाद और रामनगर रियासत के राजा रत्नाकर सिंह के अंतिम संस्कार में राज घराने और बड़ा जन सैलाब पहुंचा।

Digvijaya Singh

Digvijaya Singh Son In Law Last Rites: लंबी बीमारी के चलते रामनगर रियासत के राजा रत्नाकर सिंह का निधन हो गया है। राजा रत्नाकर सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने भारी संख्या में उमड़ा जन सैलाब पहुंचा। इसके साथ-साथ प्रदेश के कई राज घराने भी उपस्थित हुए। आपको बता दें कि राजा रत्नाकर सिंह की शादी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बेटी के साथ हुई थी इसलिए वह दिग्विजय के दामाद थे।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके लिखा कि कल रात उनके बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। वह 61 वर्ष के थे और लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए वह लखनऊ में हैं और इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हैं। ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में जगह दे और उनकी आत्मा को शांति दे! ओम शांति !

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह की फैमिली में कौन-कौन है?

उनकी पहली शादी 11 दिसंबर 1969 को हिमाचल प्रदेश के रहने वाले डॉ. जगदेव सिंह की बेटी आशा कुमारी से हुई। फिर, आशा का साल 2013 में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। आशा और दिग्विजय के 4 बच्चे, 3 बेटियां और एक बेटा भी है। एक बेटी का निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी मंदाकिनी की शादी गुजरात के संतरामपुर की रॉयल फैमिली में हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ