---विज्ञापन---

‘चिप वाली मशीन को हैक किया जा सकता है’ दिग्विजय सिंह ने फिर EVM को ठहराया जिम्मेदार

Madhya Pradesh Election Results 2023 : मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 136 सीटों पर और कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है।

---खबर नीचे जारी है---

Madhya Pradesh Election Results 2023 : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हैट्रिक मारी है तो कांग्रेस और जेडपीएम को एक-एक राज्य में जीत मिली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम की सरकार आई है। चुनावी हार पर अब नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर एमपी में पार्टी की हार के लिए ईवीएम पर सारा ठीकरा फोड़ दिया है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 136 सीटों पर और कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है। एमपी में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने पार्टी की हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि किसी भी चिप वाली मशीन को आसानी से हैक किया जा सकता है।

यह भी पढे़ं : मध्य प्रदेश CM के लिए किस दिग्गज का दावा मजबूत, लिस्ट में 6 दावेदारों के नाम

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

क्या भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग : दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि साल 2003 से ही मैं ईवीएम से वोटिंग कराने का विरोध जता रहा हूं। क्या हम इस चीज की अनुमति दे सकते हैं कि पेशेवर हैकर्स हमारे लोकतंत्र को नियंत्रित करें। सभी राजनीतिक पार्टियों को इस सवाल का जवाब देना चाहिए। कृपया करके माननीय सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग क्या भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे? दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट के साथ इंग्लिश न्यूजपेपर की एक खबर भी शेयर की है, जिसमें छपा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ईवीएम को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

---खबर नीचे जारी है---

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1731681876597760260

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1731669406898360331

---खबर नीचे जारी है---

दिग्विजय सिंह ने किए कई पोस्ट

इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने एक्स पर कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में कहा था कि आपके पास सभी विधानसभा सीटों के आंकड़े हैं। विश्लेषण के लिए आपलोगों के पास कांग्रेस और भाजपा को पोस्टल बैलेट से मिले मतों की संख्या प्रस्तुत है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जनता वही है तो मतदान में इतना बड़ा बदला कैसे हो सकता है। उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस को पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले और हम पर विश्वास जताने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। कांग्रेस पोस्टल बैलेट के मतदान में 199 सीटों पर आगे थी, लेकिन ईवीएम काउंटिंग में पार्टी को अधिकांश सीटों पर जीत नहीं मिली।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 05, 2023 11:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola