हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Madhya Pradesh Election 2023: पीएम मोदी, सीएम शिवराज और अडानी ने मिलकर छीनी हमारी सरकार, सतना में बोले राहुल गांधी

Madhya Pradesh Election 2023 Rahul Gandhi Visit Satna: राहुल गांधी पार्टी का प्रचार करने के लिए मध्य प्रदेश में मौजूद हैं। सतना में राहुल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी, सीएम शिवराज और अडानी ने मिलकर हमारी सरकार छीनी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi

Madhya Pradesh 2023 Rahul Gandhi Visit Satna: मध्य प्रदेश चुनाव में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता बड़ी संख्या में चुनावी दौरे कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी एमपी के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने यहां पर कई संगठनों के साथ गुप्त बैठकें कीं। इसके बाद वह जबलपुर  से सतना में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां पर राहुल ने पीएम मोदी, सीएम शिवराज और अडानी पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि बड़े उद्योगपतियों, पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने मिलकर हमारी सरकारी छीनी है। वो जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार अडानी के लिए काम नहीं करेगी बल्कि किसान, मजदूरों और छोटे दुकानदारों के लिए काम करेगी।

 

ये भी पढ़ें: गजब का जुनून; बच्चे की मौत होने के बावजूद बूथ पर जाकर किया मतदान, लौटते समय दूसरे की भी खबर आ गई

विज्ञापन

युवाओं को छोटे और मध्यम इकाइयों ने दिया रोजगार

राहुल गांधी ने कहा कि बड़े उद्योगपति युवाओं को रोजगार नहीं देते हैं। छोटे व्यापारी जो छोटे और मध्यम व्यवसाय चलाते हैं और छोटे और मध्यम स्तर के विनिर्माण में है। ये लोग रोजगार प्रदान करते हैं। लाखों छोटी इकाइयां हैं, जिन्होंने हमारे युवाओं को रोजगार दिया। जब भाजपा और पीएम मोदी सरकार सत्ता में आई, तो उन्होंने इन इकाइयों पर हमला शुरू कर दिया। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के साथ छोटे व्यापारियों और छोटे और मध्यम व्यवसायों पर हमला किया। जीएसटी कोई टैक्स नहीं है। यह किसानों, छोटे व्यापारियों और कारोबारियों पर हमला है। यह छोटे व्यापारियों को खत्म करने का हथियार है।

कांग्रेस सरकार किसान और मजदूरों के लिए करेगी काम

राहुल गांधी ने कहा कि बड़े उद्योगपति, अरबपति, पीएम मोदी और शिवराज सिंह चौहान एक साथ आए और आपसे हमारी सरकार छीन ली क्योंकि वे जानते थे कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार अडानी के लिए काम नहीं करेगी, बल्कि किसानों, मजदूरों और छोटे दुकान मालिकों के लिए काम करेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: महादेव एप मामले को लेकर CM बघेल पर बरसे पीएम मोदी, कहा-नहीं रहना चाहिए सीएम की कुर्सी पर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola