गजब का जुनून; बच्चे की मौत होने के बावजूद बूथ पर जाकर किया मतदान, लौटते समय दूसरे की भी खबर आ गई

Chhattisgarh Assembly Election 2023: मतदान के बाद अपनी पत्नी को घर पर छोड़ जगदलपुर अस्पताल के लिए निकल पड़ा, लेकिन रास्ते में ही दूसरे बच्चे की मौत की खबर भी आ गई।

Chhattisgarh Assembly Election 2023, Voting Update, Election News, Chhattisgarh News, Hindi News, First Phase Voting, Suffrage, Couple set example by voting

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किनारे कर एक दंपत्ति ने मतदान कर, जो मिसाल पेश की है वो वाकई काबिल ए तारीफ है। दरअसल, मतदान के कर्तव्य को पूरा करने एक व्यक्ति ने अपने गंभीर बीमार बच्चे को अस्पताल में किसी और के भरोसे छोड़ दिया। वहीं, उसकी पत्नी एक बच्चे की दो दिन पहले हुई मौत का मातम मना रही थी। इस बीच जगदलपुर अस्पताल में बीमार बच्चे को छोड़, अपनी पत्नी को साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंचकर दोनों ने मतदान किया।

विज्ञापन

voting

विज्ञापन

दो बच्चों को एक साथ दिया था जन्म

मतदान के बाद अपनी पत्नी को घर पर छोड़ जगदलपुर अस्पताल के लिए निकल पड़ा, लेकिन रास्ते में ही दूसरे बच्चे की मौत की खबर भी आ गई। दरअसल, दंतेवाड़ा के रहने वाले भागवत सलामे ने पत्नी तुकेश्वरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे 4 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तुकेश्वरी सात महीने की गर्भवती थी, इसके बाद उसने प्री मैच्योर दो बच्चों को एक साथ जन्म दिया। लेकिन, जन्म के कुछ ही घंटों बाद एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, दूसरे बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया। इसके बाद भागवत सलामे अपने बच्चे को लेकर जगदलपुर पहुंचा। इस दौरान 6 नवंबर को एक बच्चे की मौत के बाद पत्नी की हालत में थोड़ा सुधार होता देख डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

इस दौरान सात नवंबर को मतदान किया जाना था, तो भागवत जगदलपुर अस्पताल से दंतेवाड़ा आ गया। उसने घर पहुंच अपनी बीमार पत्नी को साथ लिया और सीधे मतदान केंद्र जा पहुंचा। मतदान करने के बाद पत्नी को घर पर छोड़ अपने बीमार बच्चे के लिए जगदलपुर अस्पताल जा रहा था, लेकिन रास्ते में जगदलपुर पहुंचने से पहले ही दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ