Madhya Pradesh E-Municipality Scheme: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार ने राज्य में नगरीय क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए ई-नगरपालिका योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के स्थानीय निकायों में लोगों को नगर निगम से जुड़े ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है। स्थानीय निकायों में नगरीय विकास विभाग द्वारा ई-नगरपालिका योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के नागरिकों को पारदर्शिता और तेजी के साथ सरकारी सेवाएं प्रदान करना है।
सिंगल पोर्टल पर आई सारी सुविधा
इस प्रोजेक्ट में नागरिकों को सरकारी सेवाओं, जन-शिकायत सुविधा, निकायों की आंतरिक कार्य-प्रणाली के साथ सभी भुगतान और बजट प्रोसेस की सारी जानकारी एक साथ ऑनलाइन पोर्टल पर मिल जाएगी। मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां राज्य की सभी नगरीय निकायों की सुविधाओं को एक सिंगल पोर्टल पर लाया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के किसान ने खेतीबाड़ी छोड़ शुरू किया फार्मिंग से ही जुड़ा एक बिजनेस, आज कमा रहा लाखों रुपये
अब सब होगा ऑनलाइन
नगरीय विकास विभाग के अनुसार, नगरीय निकायों के सुविधाओं की सारी जानकारी सिंगल SAP ERP प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई है। नगरीय निकायों के लोग www.mpenagarpalika.gov.in और MP e-Nagarpalika Citizen App mobileapp का उपयोग करके अपनी शिकायत रिपोर्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा आप ई-नगरपालिका में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया गया है, अब लोग यूपीआई पेमेंट ऐप्स के जरिए से प्रॉपर्टी टैक्स, बिजली का बिल और पानी का बिल भर सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक सेवा को बेहतर बनाने के लिए ई-नगरपालिका में Whatsapp ChatBot भी शुरू किया गया है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
18 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines