इंदौर के मॉल में चौथी मंजिल से छलांग लगाकर डॉक्टर ने दी जान, ड्राइवर बाहर खड़ा इंतजार करता रहा

Madhya Pradesh, Madhya Pradesh Crime News, MP Hindi News, Docter Commit Suicide in Indore, Indore C 21 Mall, Indore Police

आदित्यनगर के रहने वाले डॉक्टर मनमोहन सोनी चोइथराम अस्पताल से न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग से रिटायर हुए थे।

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इंदौर के सी-21 मॉल में एक रिटायर्ड डॉक्टर ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से तनाव में थे। आशंका है कि इसी बीमारी के चलते उन्हें आत्मघाती कदम उठाया है। विजयनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

इस पद से रिटायर हुए थे डॉक्टर सोनी

आदित्यनगर के रहने वाले डॉक्टर मनमोहन सोनी चोइथराम अस्पताल से न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग से रिटायर हुए थे। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे वे बिना खाए-पीए अपने ड्राइवर के साथ बाहर निकले। उन्होंने ड्राइवर को मॉल के बाहर खड़ा कर दिया।

तीन घंटे इंतजार के बाद ड्राइवर मॉल के भीतर गया

करीब तीन घंटे लंबे इंतजार के बाद जब डॉक्टर सोनी बाहर नहीं आए तो ड्राइवर भीतर गया। तब उसे पता चला कि डॉक्टर सोनी ने सुसाइड कर लिया है।

विज्ञापन

ड्राइवर की सूचना पर परिवार के लोग भी मॉल पहुंचे। उन्होंने मॉल प्रबंधन ने जानकारी दी कि डॉक्टर सोनी ने कोई खरीदारी नहीं की। वे इधर-उधर घूमते रहे, फिर नीचे कूद गए। सोनी की पत्नी डॉक्टर नीलू सोनी भी डॉक्टर हैं।

मुंबई में होना था ऑपरेशन

पत्नी का कहना है कि डॉक्टर सोनी का इलाज मुंबई से चल रहा था। उनका ऑपरेशन भी होने वाला था। लेकिन उससे पहले उन्होंने सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ