मध्य प्रदेश में जगह-जगह लगाए जा रहे नि:शुल्क शिविर, कैंसर मरीजों को हर सुविधा मुफ्त: डिप्टी सीएम शुक्ल

MP Deputy CM Rajendra Shukla: डिप्टी सीएम ने कहा कि नि:शुल्क कैंसर शिविर से प्रदेश के कई रोगियों को जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी।

MP Deputy CM Rajendra Shukla

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल

MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार तेजी के साथ प्रदेश की जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा राज्य में जिला स्तर पर नि:शुल्क कैंसर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए है। प्रदेश में ये नि:शुल्क कैंसर शिविर इंदौर कैंसर फाउंडेशन के सहयोग आयोजित किए जाएगे। इन शिविर में मुख कैंसर औक स्तन कैंसर रोगियों की फ्री में जांच की जाएगी।

विज्ञापन

नि:शुल्क कैंसर शिविर

इस बैठक में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नि:शुल्क कैंसर शिविर से प्रदेश के कई रोगियों को जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ डिप्टी सीएम ने घोषणा करते हुए बताया कि रीवा में 24 और 25 फरवरी को कैंसर के जांच और उपचार के लिए विशाल शिविर लगाया जाएगा। इसमें रोगियों का इलाज नि:शुल्क होगा। इसी के साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 19 फरवरी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें अब तक रीवा संभाग में 57 हजार से अधिक लोगों ने जांच करवाई है। इसमें से 2 हजार से अधिक कैंसर रोगी शामिल है।

विज्ञापन

क्या बोले डिप्टी सीएम?

डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसकी पहचान पहले स्टेज में हो जाए, तो ही इलाज संभव है। अगर कैसर के शुरुआत में न पकड़ा गया तो इसका उपचार बेहद जटिल और कष्टप्रद हो जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे इन शिविर के जरिए शुरुआत में ही रोगियों की जांच कर उनका उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ