'ब्राह्मण समाज ने हमेशा लोगों के कल्याण की चिंता की है', समारोह में बोले डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल

MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा लोगों के कल्याण की चिंता की है।

MP Deputy CM Rajendra Shukla

MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए काम कर रही हैं। इसी के तहत प्रदेश में लगातार इंवेस्टमेंट इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ-साथ ही प्रदेश के इतिहास और संस्कृति को भी संजोकर रख रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल को विन्ध्या रिट्रीट रीवा में डॉ. अनुराग मिश्र मेमोरियल सेवा संस्थान की तरफ से प्रथम ब्रह्मरत्न का सम्मान दिया गया है। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा लोगों के कल्याण की चिंता की है।

विज्ञापन

रीवा का आध्यात्मिक वातावरण

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में अलग-अलग आयोजनों की वजह से आध्यात्मिक वातावरण को एक नई ऊर्जा मिली है। रीवा के सामाजिक और धार्मिक संगठन द्वारा निर्स्वाथ भाव से सेवा की जा रही हैं। इन दिनों रीवा में बड़े-बड़े निर्माण कार्यों के साथ-साथ मंदिरों और घरों में सुंदरकाण्ड के पाठ भी हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में अनेक जाति, धर्म व भाषाओं के लोग रहते हैं, फिर भी एकता कायम है, इसका कारण इस तरह के आयोजन हैं।

विज्ञापन

इनफ्लुएंसर मीट-2024

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के डंग पैलेस होटल में इनफ्लुएंसर मीट-2024 में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को देश के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के काम में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की काफी अहम भूमिका है। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ