Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के जबलपुर से शादी, अवैध संबंध और हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, जिले के बरगी थाना के निगरी गांव में 3 अगस्त को एक झोपड़ी में खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश गांव के लोगों को मिली। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। अब पुलिस ने इस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने इस हत्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
CCTV में कैद हुए आरोपी
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश झारिया के रूप में हुई थी। जब इसकी जांच आगे बढ़ी, तो पता चला कि मुकेश निगरी तिराहे पर बनी एक झोपड़ी में अकेले रहता था। कई सालों पहले मुकेश की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घाना स्थित मायके में चली गई थी, क्योंकि मुकेश कोई काम-धंधा नहीं करता था। इसी वजह से उसकी मां उसके साथ नहीं रहती थी। जांच के दौरान पुलिस को क्षेत्र के CCTV में 3 युवक दिखाई दिए। इन तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी।
मंदिर में पूजा के दौरान हुआ प्यार
इस तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या का आरोपी घाना निवासी विवेक दुबे है। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी विवेक दुबे ने रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया। 22 साल के आरोपी ने बताया कि वह घाना के एक मंदिर में पुजारी है। इस मंदिर में 39 साल की मुकेश की पत्नी रोज पूजा करने आती थी। इस दौरान उसे मुकेश की पत्नी से प्यार हो गया और नाजायज संबंध बन गए। इस बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और वे दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का सपना देखने लगे।
यह भी पढ़ें: जर्जर मकानों को लेकर सख्त हुईं राज्यमंत्री कृष्णा गौर- कहा, जमीनी स्तर पर करें व्यवस्थापन
पति को लगाया ठिकाने
इस बीच इसकी भनक मुकेश को लग गई, तो वह अपनी पत्नी को समझाने के लिए धाना पहुंचा। यहां उसने पत्नी के साथ उसके मायके में रहने की जिद पकड़ ली। इसके बाद विवेक ने मुकेश को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए मयंक त्रिपाठी और संजय चौधरी को बताया कि उसे मुकेश को मारने के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी मिली है। इसके बाद इन तीनों ने 2 अगस्त की रात को झोपड़ी में सो रहे मुकेश पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines