---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP News: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बिगड़े बोल, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिया ये विवादित बयान

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। पन्ना जिले के पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक में राजा पटेरिया अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवादित भाषण दिया। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजा […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Dec 13, 2022 10:53

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। पन्ना जिले के पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक में राजा पटेरिया अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवादित भाषण दिया। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजा पटेरिया ने कहा कि अगर हमें संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें, हालांकि बाद में उन्होंने हत्या को हराना बताकर बयान को संभालने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

MP News: PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया दमोह से गिरफ्तार

CM बोले- पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही कांग्रेस

राजा पटेरिया के बयान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए कांग्रेस का पीएम मोदी को मारने की बात कर रहा है। कांग्रेस का असली चेहरा अब सामने आ रहा है।

---विज्ञापन---

विवाद के बाद पटेरिया ने दी सफाई

प्रधानमंत्री के हत्या वाले विवादित बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी को मानने वाला हूं, जो हत्या की बात नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक क्षेत्र में पराजित करने की बात कही थी।

---विज्ञापन---

Gujarat New CM: भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के CM, मेमनगर के पार्षद से अब तक का ऐसा रहा सफर

---विज्ञापन---

गृह मंत्री बोले- राजा पटेरिया पर होगी FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने FIR के निर्देश दिए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना। उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है,
इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं। मैं एसपी को तत्काल FIR करवाने का निर्देश दे रहा हूं। बता दें कि राजा पटेरिया कांग्रेस को सीनियर नेता हैं। पटेरिया 1998 से 2003 तक दिग्विजय की कांग्रेस सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 12, 2022 11:28 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.