मध्य प्रदेश के CM शिवराज चौहान अब 21 सितंबर को आएंगे उज्जैन, 700 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

उज्जैन: मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों को लगातार सौगातें दे रहे हैं। शिवराज सिंह 21 सितंबर को उज्जैन आएंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
शिवराज सिंह महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर बने महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र, मेघदूत वन पार्किंग स्थल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह 2250 कमरों का भक्त निवास, नया फैसिलिटी सेंटर-3 और नीमनवासा में प्लास्टिक क्लस्टर का भूमि पूजन करेंगे। सूचना के मुताबिक, शिवराज सिंह ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि इंदौर रोड पर स्थित मन्नत गार्डन (अब मेघदूत वन) वाली 2.2 हेक्टेयर का सरफेज पार्किंग स्थल बनाया है। यहां रेस्टोरेंट और कुछ दुकानों का निर्माण भी किया जाना है।
यह भी पढ़ें-कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत दो, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर दें…पूर्व CM ने क्यों कही यह बात?
उज्जैन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री लगभग 700 करोड़ की सौगात देंगे। एक नेता ने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छह करोड़ रुपए से सामाजिक न्याय परिसर में आठ हजार लोगों की बैठने की क्षमता अनुरूप डोम बनाने की मंजूरी मिली है। सामुदायिक भवन बनाने के लिए 50 लाख रुपए और एमआर-5 मार्ग पर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: