'दुनिया देखेगी भारत के लोकतंत्र की ताकत', कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को देखेगी।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, इसके साथ-साथ ही उनकी सरकार प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी काम कर रही हैं। सीएम मोहन यादव का कहना है कि किसी भी प्रदेश का विकास महिलाओं के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में बताया कि प्रदेश की जन-कल्याण योजनाओं में बहनों की भूमिका बढ़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को देखेगी।
मध्य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि वारंट और समन की तामील के लिए ई-तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सभी प्रक्रियाओं का त्वरित और प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके। मध्यप्रदेश, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
तकनीक के इस नवीन प्रयोग के लिए विभाग को बधाई :CM… pic.twitter.com/iAIuQ5hof8
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 20, 2024
सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया के बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जन-कल्याण की योजनाओं में महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। ऐसे में राज्य की आधी आबादी का ध्यान रखने में आसानी होगी। साथ ही सरकार और व्यवस्था अपने आप सुचारु रूप से चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं सांसदों को आरक्षण दिया गया है, जो कि एक बड़ा फैसला है। इससे दुनिया भारतीय लोकतंत्र की ताकत को देख सकेगी। मोदी सरकार में भारत आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: रेपकांड की मास्टरमाइंड किरण राजपूत कौन? जो इस्लाम की खूबियां बता युवतियों का करती ब्रेनवॉश
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। जन-कल्याण से जुड़े कार्यों में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण मिलने से अब वह जन-प्रतिनिधि के रूप में बखूबी अपने दायित्वों को पूरा कर रही हैं। इससे महिलाओं में आत्म-विश्वास भी जाग रहा है। प्रदेश की अनेक महिला जन-प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कमाल के इनोवेशन भी कर रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: