---विज्ञापन---

‘चुनाव के नतीजे देंगे गलतियों का हिसाब’, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को उनकी गलतियों का हिसाब चुनाव के नतीजे देंगे।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश की इंदौर, देवास, धार, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच प्रदेश में महिला मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यालय में अलग से महिला वॉर रूम बनाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार की दोपहर को बीजेपी कार्यालय में बने इस वॉर रूम का निरक्षण पहुंचे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव सीटों के मतदान प्रतिशत की जानकारी भी ले रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

---विज्ञापन---

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर वार 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वार रूम BJP की तरफ से किया गया खास प्रयोग है। इस महिला वार रूम को बनाकर चुनाव प्रक्रिया में महिला जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए गलत मानसिकता रखी है। इस महिला वार्ड रूम के जरिए कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को उनकी गलतियों का हिसाब चुनाव के नतीजे देंगे।

यह भी पढ़ें: वोट डालने के बाद CM मोहन यादव बोले- लोकतंत्र के खिलाफ है कांग्रेस

---विज्ञापन---

बीजेपी की जीत तय 

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के कई अभियान तो आधी आबादी यानी हमारी महिलाओं के लिए हैं। इस वार रूम के जरिए आधी आबादी को कई लाभ भी मिलेंगे। वहीं निर्वाचन की तरफ से भी महिलाओं के लिए अलग से पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा ने झाबुआ, धार जैसी ट्राइबल सीट प्रदेश की बहनों को दी है। कांग्रेस की तरफ से बहनों को दी गई गलियों का हिसाब उन्हें मिल रहा है। इंदौर सीट को सबसे ज्यादा अधिक मतों से बीजेपी जीतेगी।

First published on: May 13, 2024 06:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola