---विज्ञापन---

सीएम केजरीवाल को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सलाह, बोले- उन्हें पहले इस्तीफा देकर, खुद को….

MP CM Mohan Yadav Target Delhi CM Kejriwal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल से सरकार चलाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए था।

---विज्ञापन---

MP CM Mohan Yadav Target Delhi CM Kejriwal:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। इन दिनों सीएम मोहन यादव लोकप्रिय पर्व ‘भगोरिया’ के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम यादव रविवार को रतलाम-झाबुआ और धार पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव आयोजित लोकप्रिय पर्व ‘भगोरिया’ उत्सव में शामिल हुए। इस उत्सव को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल से सरकार चलाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले इस्तीफा देकर खुद को आरोपों से मुक्त करना चाहिए था, बाद में वह सरकार चला सकते थे।

---विज्ञापन---

सीएम केजरीवाल पर CM यादव का तंज

सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में जो कहा करते थे कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और गरीबों की बात करेंगे। उनके मंत्री जेल गए, अब खुद भी जेल गए। ये बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि वह पद में रहते हुए गिरफ्तार हुए। इन सब में कांग्रेस भी उनका साथ दे रही है। पहले भी कई नेताओं पर आरोप लगे हैं, लेकिन उन सब ने पहले इस्तीफा दिया और खुद आरोपों से मुक्त करने के बाद पद को संभाला है। अरविंद केजरीवाल को भी यही करना चाहिए था, मुख्यमंत्री पद रहते हुए गिरफ्तार होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें पहले ही खुद से ही पहले इस्तीफा देकर आरोप मुक्त होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बड़वानी पहुंचे CM मोहन यादव, समाज प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

---विज्ञापन---

अन्ना हजारे ने क्या कहा 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले ही गुरु अन्ना हजारे जी ने भी अफसोस जताते हुए कहा कि उन्हें दुर्भाग्य कहना पड़ रहा है कि उनका चेला ऐसा काम कर रहा है। आज पूरा देश पीएम मोदी को अपना परिवार मान रहा है। पीएम मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश के हर एक व्यक्ति से प्यार करते हैं और सबके लिए काम करते हैं।

First published on: Mar 24, 2024 04:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola