MP CM Mohan Yadav Strict Action Against Javra SDM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार फिर से बदजुबान अधिकारियों पर एक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही रतलाम जिले के जावरा से वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जावरा के एसडीएम अनिल भाना गांव के किसानों के साथ बदतमीजी करते, उन्हें गालियां और धमकाते हुए दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएम मोहन यादव ने जावरा एसडीएम के खिलाफ सख्त लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इस बाद की जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार, बड़ायला चौरासी के किसान रेलवे का दोहरीकरण, माल यार्ड और मुख्य मार्ग के निर्माण का विरोध करते हुए काम को रुकवा रखा था। किसानों की मांग थी कि उन्हें जमीन का अधिक मुआवजा और नया अंडरपास चाहिए। विरोध कर रहे किसानों को समझाने के लिए जावरा के एसडीएम अनिल भाना वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी किसानों के साथ बहस हो गई। वायरल वीडियो भी उसी वक्त का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
SDM पर सीएम मोहन यादव का एक्शन
सीएम मोहन यादव ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘रतलाम जिले के जावरा एसडीएम की तरफ से ग्रामीणों के साथ जो अभद्रता की गई, वह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सीएम के निर्देश के बाद एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सीएम मोहन यादव ने बदजुबान अधिकारियों पर इस तरह की कार्रवाई की हो। इसके पहले भी शाजापुर के तत्कालीन कलेक्टर किशोर कन्याल को लोगों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने पर सीएम के आदेश के बाद हटाया दिया गया था। इसक बारे में भी सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बताया था। इससे सीएम मोहन यादव लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार हमेशा अपनी जनता के साथ है।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
8 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
11 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
17 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines