हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'आप लोग पुण्य का काम कर रहे हैं', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की रोटरी क्लब के काम की तारीफ

CM Mohan Yadav Praised Rotary Club Work: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को रोटरी क्लब उज्जैन की तरफ से चलाएं जा रहे इंटरसिटी साक्षरता कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Praised Rotary Club Work: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव का मानना है कि किसी राज्य के विकास में उनके युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इसलिए सीएम मोहन यादव अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही अच्छी नौकरी दी जाए। सीएम मोहन यादव रविवार को रोटरी क्लब उज्जैन की तरफ से चलाएं जा रहे इंटरसिटी साक्षरता कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम मोहन ने की रोटरी क्लब की तारीफ

सीएम मोहन यादव इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे अच्छे काम की काफी तरीफ की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के मेंबर्स उज्जैन में रक्तदान जैसे अच्छे काम के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा रतलाम में किडनी के रोगियों के लिए डायलेसिस की सुविधा को शुरू की। रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे इन सभी कामों की सीएम मोहन यादव ने काफी तारीफ की है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कामों की भी तारीफ की। उन्होंने रोटरी क्लब के कार्यक्रमों और प्रोजेक्ट के सफल होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें: ‘केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से समृद्ध बनेगा बुंदेलखंड’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

उज्जैन में बनेगी साइंस सिटी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद धरती पर मनुष्य का जन्म मिलता है। इसमें भी सेवा का मौका मिलना, अपने आप में काफी बड़ी बात है। अच्छे काम मनुष्य को देवता बना देते हैं। देव या देवता वही होता है जिसके अंदर देने का भाव हो। इसके साथ उन्होंने आगे बताया कि उज्जैन में साइंस सिटी बनाने के साथ धार्मिक नगरी बनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन का इतिहास काफी गौरवशाली है। यह वहीं जगह है जहां भगवान श्री कृष्ण ने आकर शिक्षा ग्रहण की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें