---विज्ञापन---

‘केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से समृद्ध बनेगा बुंदेलखंड’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM Mohan Yadav on 'Ken-Betwa' Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जनजातीय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय बुंदेली समागम - 2024 में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी नदी जोड़ो 'केन-बेतवा' लिंक प्रोजेक्ट के जरिए बुंदेलखंड समृद्ध बनेगा।

CM Mohan Yadav on ‘Ken-Betwa’ Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के सीजन की शुरुआत की है, जो अब तक उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में किया जा चुका है। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने दूसरे राज्यों के इंडस्ट्रीयल सीटी का दौरा कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव प्रदेश के कोने-कोने तक विकास को पहुंचने में लगे हुए हैं। इसी के तहत सीएम मोहन यादव बीते दिन जनजातीय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय बुंदेली समागम – 2024 में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड को समृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी नदी जोड़ो ‘केन-बेतवा’ लिंक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

---विज्ञापन---

अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 27 सितम्बर को सागर में किया जाएगा। इसके अलावा बुंदेलखंड को समृद्ध बनाने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी नदी जोड़ो ‘केन-बेतवा’ लिंक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ सीजन एक मात्र जारिया नहीं है किसी एक जिले या संभाग की प्रगति का। इसके अलावा किसी जिले के पास के अंचल को सम्पन्न और समृद्ध बनाना विकास का ही काम है। इससे क्षेत्र में विकास के विविध आयाम हासिल होंगे।

यह भी पढ़ें: ‘मध्य प्रदेश में पर्यटन के साथ निवेश को दिया जा रहा है बढ़ावा’, IATO के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

---विज्ञापन---

युवाओं और बहनों को रोजगार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में देश-विदेश से कई अलग-अलग उद्योग-बिजनेस सेक्टर के स्पेशलिस्ट और प्रतिनिधि आएंगे। राज्य के अलग-अलग अंचलों के प्रतिनिधि भी इस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आईटी सेक्टर और टेस्कटाइल सेक्टर में ‘युवाओं और बहनों को रोजगार के लिए विशेष प्रोत्साहन’ की नीति लागू की गई है। ऐसी इंडस्ट्रियल यूनिट के लगातार काम करने से प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलता रहेगा। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। हेल्थ, खनिज और टूरिज्म सेक्टर में भी नई इंडस्ट्रियल यूनिट की शुरुआत की जाएगी।

First published on: Sep 01, 2024 11:05 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola