1800 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने पर बोले CM मोहन यादव, NCB-गुजरात ATS और राज्य पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुजरात- मध्य प्रदेश पुलिस और NCB के जॉइन्ट ऑपरेशन से राज्य में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री को लेकर कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

cm mohan yadav news (1)

cm mohan yadav news

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक ओर जहां प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए लगातार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ से रविवार को प्रदेश के राजधानी भोपाल में रविवार को एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी गई है। इतना ही नहीं इस फैक्ट्री से 1800 करोड़ रुपये के ड्रग्स भी बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन को गुजरात और मध्य प्रदेश की पुलिस ने एक साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने दोनों राज्यों की पुलिस के काम की तारीफ की है।

नशे के खिलाफ राज्य सरकार की कार्यवाही

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ हर कार्यवाही में सभी केंद्रीय एजेंसियों और प्रदेश सरकारों का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा उन्होंने गुजरात सरकार के गृह राज्यमंत्री की तरफ से किए गए ट्वीट पर खुशी जाहिर की है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जगाहों पर नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ भी संयुक्त कार्रवाई भी शामिल है। इसी तरह से गुजरात ATS और NCB दिल्ली की तरफ से की गई कार्रवाई में मध्य प्रदेश पुलिस ने दोनों एजेंसियों का पूरा सहयोग किया है। जिससे राज्य में ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा हुआ और इसके आरोपी गिरफ्तार हुए, अब सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के विकास के रास्ते में बाधा बनने वाली किसी भी अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भोपाल पुलिस को सीएम का निर्देश

वहीं इस मामले को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सीएम मोहन यादव के निर्देश के अनुसार भोपाल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए प्रदेश में अभियान के तहत ऑपरेशन अंकुश चलाया गया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक 55 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है, वहीं 13 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जप्त किए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ