उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुलाकात को बताया सौजन्य भेंट

MP CM Mohan Yadav met Vice President Jagdeep Dhankhar: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जगदीप धनखड़ के साथ अपनी इस मुलाकात सौजन्य भेंट बताया।

CM Mohan Yadav met Vice President

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सीएम मोहन यादव

MP CM Mohan Yadav met Vice President Jagdeep Dhankhar:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से मोहन यादव प्रदेश की जनता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। यहां सीएम मोहन ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उनके घर पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जगदीप धनखड़ के साथ अपनी इस मुलाकात सौजन्य भेंट बताया। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

सीएम मोहन की उपराष्ट्रपति से खास मुलाकात

जगदीप धनखड़ के साथ इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सीएम मोहन यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सीएम ने कैप्शन में लिखा कि आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिला, यह हमारी सौजन्य भेंट रही। उपराष्ट्रपति के साथ सीएम मोहन यादव की इस मुलाकात के पिछे कारण अभी तक सामने आ पाया है लेकिन माना जा रहा है कि सीएम मोहन यादव के साथ प्रदेश के कुछ खास मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खास प्रशंसक भी हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी से भी मिले सीएम मोहन यादव

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा था कि सीएम यादव ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ मध्य प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ